login
Main Page
Main Menu
Search











ईस्टर - एक अद्भुत पर्व


Maxi writes abour Easter celebrations at his home.


ਮੈਕਸੀ ਈਸਟਰ ਦੇ ਤਿਓਹਾਰ ਬਾਰੇ ਲਿਖਦਾ ਹੈ.




ईस्टर एक बड़ा अद्भुत पर्व है जिसमें मुझे अण्डे ढूंढने में बहुत मज़ा आता है। पर दरअसल यह ईसाइयत का एक धार्मिक पर्व है जो यीशु के चालीस दिन तक रेगिस्तान में आवास की समाप्ति का प्रतीक है। इन दिनों में लोग उपवास रखते हैं, यानि विलासिता पूर्ण खाने पीने का त्याग करते हैं। मैं मीठी वस्तुओं का त्याग करता हूं जो मेरे लिये बहुत मुश्किल है। मुझे मिठाईयों की कमी इतनी खल रही है कि हाल ही में मुझे ढेर सारी मिठाइयों का सपना आया। ईस्टर की रात को मुझे देर तक जगने की अनुमति होती है। रात को ग्यारह बजे पूजा आरम्भ होती है। यह बड़ी खुशी का माहौल होता है और सभी के हाथों में मोमबत्तियां होती हैं। बल्कि एक बड़ी सी आग भी जलायी जाती है। ईस्टर रविवार को पुनः सब कुछ खाने और करने की अनुमति होती है। क्योंकि यह दिन यीशु की मृत्यु के तीन बाद बाद उसके पुनर्जीवित होने का दिन होता है। बहुत लोगों को यह पता नहीं है। उन्हें लगता है कि यह दिन केवल मौज मस्ती के लिये और वसन्त ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इसीलिये ईस्टर वाले खरगोश का अविष्कार किया गया। ईस्टर वाला खरगोश एक काल्पनिक चरित्र है जो कथित तौर पर अण्डे छुपाता है। ये अण्डे बहुत सुन्दरता से सजाये हुये सचमुच के अण्डे हो सकते हैं या फिर चॉकलेट से बने अण्डे भी हो सकते हैं। कई बार तो माता पिता अण्डों के साथ चॉकलेट के बने खरगोश भी बच्चों के लिये चुपा देते हैं। पिछले वर्ष मेरे माता पिता ने अण्डे हमारे आस पास के जंगल में इतनी अच्छी तरह चुपाये कि हम उनमें से कई अण्डों को दोबारा ढूंढ ही नहीं पाये।

चित्र में मैं और मेरा भाई Tobias ढूंढे हुये अण्डों और खरगोशों के साथ।
-Maxi


Ostern
Ostern ist ein schönes Fest an dem ich gerne Ostereier suche und die Fastenzeit vorbei ist. Aber die eigentliche Bedeutung kommt aus dem Christentum: Vor dem Osterfest ist die Fastenzeit,die an den 40-tägigen Aufenthalt von Jesus in der Wüste erinnert. Die Fastenzeit ist eine Zeit in der jeder auf etwas verzichtet. Ich faste Süßigkeiten, was sehr schwer ist- neulich träumte ich von sogar von lauter Süßigkeiten, so sehr fehlen sie mir. In der Osternacht darf ich immer sehr lange aufbleiben, erst um 23 Uhr beginnt der Gottesdienst. Mir gefällt, dass alle Kerzen haben und alles sehr feierlich ist. Es gibt sogar ein großes Osterfeuer. Am Ostersonntag darf man wieder alles essen und tun. Denn der Tag des Osterfestes war die Auferstehung von Jesus,nachdem er 3 Tage lang tot war. Viele Leute wissen das aber nicht. Sie glauben ,dass es ein Fest ist ,das zum Spaßhaben dient oder nur den Frühling feiert. Deshalb wurde auch der Osterhase erfunden. Der Osterhase ist eine erfundene Gestalt, die angeblich Eier versteckt. Diese Eier nent man Ostereier,sie bestehen entweder aus Schokolade oder aus echten, aber hübsch verzierten Hühnereiern. Manchmal gibt es auch die Hasen aus Schokolade, die natürlich mit den Eiern zusammen für die Kinder von ihren Eltern versteckt werden. Meine Eltern hatten sie letztes Jahr so gut versteckt, dass wir einige Eier nicht mehr gefunden haben- sie liegen wohl immer noch in dem Waldstück herum, in dem wir sie versteckten!

Bild: Maxi und Tobias mit den gefundenen Hasen und Eiern

2010-04-16 05:05:03  print
pl insert you comment (need to login)

No Comments Yet!